अब एंबुलेंस का नहीं वसूल सकते मनमाना किराया, जिला प्रशासन ने तय किए रेट, जानें किस प्रकार से होगी दरें…

खबर शेयर करें


समाचार सच, नैनीताल। कोरोनाकाल में मेडिकल सुविधाओं को लेकर लगातार दवाब बढ़ता जा रहा है। कोरोना के नए स्ट्रेन के सामने आने के बाद कई राज्यों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अस्पतालों में बेड समेत अन्य सुविधाओं का भारी टोटा है। वहीं एंबुलेंस और अन्य मेडिकल सुविधाओं को लेकर कुछ लोग कालाबाजारी और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। लगातार मिल रहीं शिकायतों के बीच कई राज्यों ने एंबुलेंस किराए की दर तय कर दीं हैं।
मंगलवार को देर सायं जिला प्रशासन द्वारा नैनीताल जनपद में एंबुलेंस का किराया फिक्स कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जनपद में निजी एंबुलेंस अवैध तरीके से अधिक किराया वसूल रहे हैं। इस वजह से एंबुलेंस किराया की दर तय कर दी गईं हैं। निर्देशों की अव्हेलना करने पर एंबुलेंस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि वर्तमान में राज्य प्राधिकरण द्वारा एम्बुलेंसों का किराया तय न होने के कारण जनपद नैनीताल हेतु एम्बुलेंस का किराया निर्धारित करने के लिए संभागीय परिहवन अधिकारी द्वारा जनपद के निजी एम्बुलेंस चालकों एवं वाहन स्वामियों व उनके प्रतिनिधियों से वार्ता की। निजी एम्बुलेंस स्वामियों से हुई वार्ता एवं बाजार दशा के आधार पर संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव एवं आख्या के आधार पर आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एम्बुलेंस की किराया दरों का निर्धारण किया गया है। यह दरें शासन/राज्य परिवहन प्राधिकरण द्वारा एम्बुलेंस की किराया दरें निर्धारित किये जाने तक जनपद नैनीताल के लिए प्रभावी रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कार्डिएक एम्बुलेंस हेतु 15 किलोमीटर की परिधि तक न्यूनतम किराया 3000 रूपये मात्र वाहन मय चालक तथा 4000 रूपये नर्सिंग स्टाफ के साथ व 6000 रूपये डॉक्टर के साथ निर्धारित करने के साथ ही 15 किलो मीटर से अधिक दूरी हेतु प्रत्येक अतिरिक्त किमी या उसके भाग के लिए 45 रूपये प्रति किमी नर्सिंग स्टाफ के साथ व 50 रूपये प्रति किमी डॉक्टर के साथ निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बुनियादी एम्बुलेंस (गैर एसी) का 15 किलो मीटर की परिधि का एक तरफा छोड़ने (अवधि- एक घण्टे) का न्यूनतम किराया 800 रूपये निर्धारित किया गया है तथा एक घण्टे के पश्चात 200 रूपये प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा व 15 किलोमीटर से अधिक दूरी हेतु 18 रूपये प्रति किमी या उसके भाग के लिए निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बुनियादी एम्बुलेंस (एसी) का 15 किलो मीटर की परिधि का एक तरफा छोड़ने (अवधि- एक घण्टे) का न्यूनतम किराया 1200 रूपये निर्धारित किया गया है तथा एक घण्टे के पश्चात 250 रूपये प्रति घण्टा प्रतीक्षा भाड़ा व 15 किलोमीटर से अधिक दूरी हेतु 20 रूपये प्रति किमी या उसके भाग के लिए निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पेशेंट के परिवहन हेतु चालक को पीपीई किट व सैनिटाइज़र पेशेंट एवं अटेण्डेंट द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। पेशेंट या अटेण्डेंट के अनुरोध एवं खर्चे पर अतिरिक्ति संसाधन/जन शक्ति की उपलब्धता एंम्बुलेंस सेवा प्रदाता द्वारा की जायेगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत समस्त एम्बुलेंस चालक दिये गये निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें तथा निर्धारित दरों के अनुसार ही मरीज या उपभोक्ता को रशीद भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धितों के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005, कोविड-19 रेगुलेशन एक्ट-2020, महामारी रोग अधिनियम-1897, भारतीय दण्ड संहिता व अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440