अब हल्द्वानी बवाल में शामिल एजाज कुरेशी की संपत्ति की हुई कुर्की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की हल्द्वानी बवाल में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं। अब एक और इस मामले में फरार चल रहे उपद्रवी की संपत्ति की कुर्की हुई हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को भी दंगे मामले में अब्दुल मलिक और उसके बेटे की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी हैं।

आज रविवार को बनभूलपुरा दंगे में उपद्रवियों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में दर्ज अभियोग मु०अ०स० : 21/24 में लगातार फरार चल रहे नामजद अभियुक्त एजाज कुरेशी उर्फ अयाज अख्तर पुत्र हाफिज अहमद निवासी बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित नई बस्ती गोपाल मंदिर के पास की संपत्ति की कुर्की की गई।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हाई अलर्ट! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा, एक दिन पहले सीएम धामी करेंगे निरीक्षण

कुर्की कार्यवाही के दौरान उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने दो कमरों के मकान में रखे बेड, सोफा, फ्रिज, टीवी, अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन आदि को जब्त किया। बाद में घर के दरवाजे और खिड़की भी निकाल लिए। करीब तीन घंटे चली कार्यवाही के बाद सारा सामान एक ट्रक में भरकर ले गए।

यह भी पढ़ें -   धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: पांच नए मंत्रियों की एंट्री, संतुलन साधने की कोशिश

कुर्की कार्यवाही के दौरान एसओ कालाढूंगी नंदन रावत, एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा, एसओ खनस्यूं भुवन राणा और मालधन चौकी इंचार्ज आसिफ खान सहित पुलिस तथा प्रशासन की टीमें मौजूद रही।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440