समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं है, जब जिलेभर में रोजाना चोरी न हो रही हो। पुलिस चोरों के आगे बोनी साबित हो रही है। शुक्रवार की रात गौलापार क्षेत्र के दो घरों में धावा बोला है। चोरों ने वहां से भैंस, गैस सिलेंडर समेत कई सामान पर हाथ साफ किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आपकों बताते चले कि गुरूवार की रात को हल्द्वानी के मुख्य बाजार में चोरों ने चार दुकानों में सेंध लगाकर वहां से लाखों की नगदी साफ की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौलापार क्षेत्र के बागजाला में मोहन राम तथा गौरव कुमार और उनका परिवार शुक्रवार की रात को खाना के बाद सो गये। जब मोहन सुबह उठे तो देखा तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने देखा कि घर के परिसर में बने गौठ में बंधी भैंस गायब थी। वहीं उनके पड़ोसी गौरव कुमार के घर से भी चोरों ने गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी की घटना की जानकारी ली। घटना स्थल से कुछ दूर पर चिड़िया घर की दीवार टूटी हुई दिखायी दी है। पुलिस का मानना है कि शायद चोर दीवार तोड़ कर इसी रास्ते मकान के परिसर में घुसे होंगे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



