समाचार सच, नई दिल्ली (एजेन्सी)। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Odisha Health Minister Nab Kishore Das) का उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास गांधी चौक पर एक ASI ने उन्हें गोली मार दी थी। घायल स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंत्री पर गोलीबारी मामले की जांच ओडिशा सीआईडी क्राइम ब्रांच (Odisha CID Crime Branch) को सौंपी गई है। डीएसपी रमेशा डोरा के नेतृत्व में सात एक्सपर्ट अफसरों की स्पेशल टीम ने घटना स्थल का मुआयना भी किया है।
दरअसल, यह घटना उस वक्त हुई जब स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि नब दास जैसे ही अपने वाहन से बाहर निकले, एएसआई ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। मंत्री पर करीब चार से पांच राउंड गोली चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्री पर गोली एएसआई गोपाल दास (ASI Gopal Das) ने चलाई है।
स्वास्थ्य मंत्री को नाजुक हालत में इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया गया था। मंत्री को भुवनेश्वर के लिए एयरलिफ्ट किया गया था। सीआईडी क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर पुलिस ने फायरिंग करने वाले ASI को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पीटीआई ने ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई के हवाले से कहा था, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई। मंत्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनकी उपचार के दौरान निधन हो गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



