Unidentified miscreants opened fire on Health Minister Nab Das as soon as he got out of his vehicle
समाचार सच, नई दिल्ली/ओडिशा (एजेन्सी)। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास (Odisha Health Minister Naba Das) को रविवार को झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर (Brajarajnagar in Jharsuguda district) के पास गांधी चौक पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद मंत्री घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना उस वक्त हुई जब नब दास एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि नब दास जैसे ही अपने वाहन से बाहर निकले, अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दीं। फायरिंग के पीछे की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
मंत्री पर करीब चार से पांच राउंड गोली चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्री पर गोली एएसआई गोपाल दास ने चलाई है। मंत्री की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है।
पीटीआई ने ब्रजराजनगर एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई के हवाले से कहा, “सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चलाई। मंत्री घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















