उत्तराखण में पहुंचने पर सीएम ने किया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपती मुर्मू का स्वागत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सोमवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रोपती मुर्मू जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँची। जहां भाजपा जनजाति मोर्चा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके बाद देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   आइए जानते हैं नहाने के तुरंत बाद किन कामों से बचना चाहिए और क्यों
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440