अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला भाजपा महिलामोर्चा ने लिया प्रण, हर रोज करेंगे योग

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज यानी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित कर प्रण लिया कि हर रोज करेंगे योग। इस मौके पर योगा प्रशिक्षक मीना नयाल तथा दीक्षा अग्रवाल ने सभी को योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि जीवन में योग की महत्ता बताते हुए कहा कि निरोग जीवन के लिए योग अमृत के समान है। इसलिए स्वस्थ्य तन, मन तथा चिंतन के लिए हर व्यक्ति को योग करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों के बाद भारत के योग को पूरे विश्व में नई पहचान मिली तथा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ-साथ उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में योग के प्रचार प्रसार में सराहनीय प्रयास किये गये। स्वस्थ्य रहने के लिए योग अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें -   २० अक्टूबर २०२४ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

इस दौरान योगा प्रशिक्षक दीक्षा अग्रवाल बैंकॉक थाईलैंड में हुई एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीतने पर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने उन्हें सम्मानित किया। योग शिविर में योगा प्रशिक्षक द्वारा प्राणायाम एवं आसन का अभ्यास करवाया गया और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विनीत वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना, जिला महामंत्री महिला मोर्चा पूनम जोशी, समेत कई महिलाएं उपस्थित रही।

Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440