96 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने 96 पाउच कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार लामाचौड़ पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। जब पुलिस टीम फतेहपुर स्थित चारधाम मंदिर के पास वाली टंकी क पास पहुंचे, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके कंधे पर टंगे बैग की जब तलाशी ली गई तो उसमें 96 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम होशियार सिंह पुत्र इन्द्र सिह निवासी गूलरभोज कखराला गदरपुर बताया।

यह भी पढ़ें -   18 अप्रैल 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440