समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में साधारण मरीजों की ओपीडी 45 दिन बाद आज शुक्रवार से शुरू हो गई। बहरहाल अस्पताल में फिलहाल नॉन कोविड मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। ओपीडी के समय में तो कोई कटौती नहीं की गई, लेकिन शुक्रवार को इक्का दुक्का लोग ही ओपीडी काउंटर में पर्चा बनाते देखे गए। ओपीडी पूर्व की तरह सुबह नौ से अपराह्न तीन बजे तक चली। हालांकि ओपीडी रजिस्ट्रेशन का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही रखा गया है। बता दे कि कोरोना के चलते एसटीएच में 23 अप्रैल से ओपीडी की सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद किया गया था। इसके बाद अस्पताल में केवल कोरोना मरीजों को ही भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। कोरोना के मरीजों की संख्या कम होने और पांच सौ बेड के जनरल बीसी जोशी अस्पताल तैयार होने के बाद एसटीएच में ओपीडी आज शुक्रवार को दोबारा से चालू की गई।
इधर जनरल बीसी जोशी कोविड हॉस्पिटल में 9 जून से कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो गया था। एसटीएच में जांच कराने के बाद यहाँ कोरोना संक्रमित पांच मरीजो को भर्ती किया गया है। चिकित्साकय प्रसाशन ने यह साफ किया है कि यदि जनरल बीसी जोशी अस्पताल में मरीज को भर्ती करना है तो उसे एसटीएच से एंबुलेंस से वहां पहुंचाया जाएगा। इधर एसटीएच के एमएस अरुण जोशी ने बताया कि वर्तमान में ब्लैक फंगस के 21 मरीज अस्पताल में भर्ती थे। 28 मई को वह एसटीएच में भर्ती हुए एक मरीज की हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ओपीडी में अपना इलाज कराने के लिए जो भी मरीज अस्पताल आएगा उस की थर्मा स्केनिग, की जाच करने के साथ ही सैनिटाइजिंग, माक्स, व सोशल डिस्टेंस के बाद ही चिकित्सालय में प्रवेश करेगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










