समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। उत्तराखण्ड में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के तहत जनपद नैनीताल में सघन चेकिंग की गई। अभियान के अंतर्गत आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, होटलों, ढाबों, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों तथा किराये के मकानों में रह रहे बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 से एक माह तक ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन ड्राइव’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस लगातार चेकिंग अभियान संचालित कर रही है।
आज की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जनपद में कुल 78 होटल और ढाबों की जांच की। इस दौरान 251 लोगों का सत्यापन किया गया। अनियमितताएं पाए जाने पर 63 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई तथा कुल Rs. 26,750 का जुर्माना वसूला गया।
नैनीताल पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



