ऑपरेशन सिंदूर की गूंजः आतंक के खिलाफ भारत की निर्णायक चोट पर सीएम धामी ने सेना को किया सलाम

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इसे आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों की बर्बादी का स्पष्ट प्रमाण बताया और भारतीय सेना के साहस, रणनीति और समर्पण की खुले दिल से सराहना की।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-
आतंकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक बड़ी सफलता है। यह भारत की सशक्त और निर्णायक प्रतिक्रिया है। इस अभियान ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता।

यह भी पढ़ें -   सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव: डॉ. अंकिता चन्दना

सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से निशाना बनाया गया। अनुमान है कि इस कार्रवाई में 90 से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया है।

यह भी पढ़ें -   राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री धामी ने आगे लिखा-
जहां भारत की सेना है, वहां शौर्य, तेज और अनुशासन है। उन्हें सदा विजय प्राप्त हो, जय भारत माता!
उन्होंने इस कार्यवाही को आतंकवाद के खिलाफ भारत की स्पष्ट नीति और जीरो टॉलरेंस-दृष्टिकोण का प्रमाण बताया। सीएम ने कहा कि भारतीय सेना की यह कार्यवाही न सिर्फ दुश्मनों के मनोबल को तोड़ेगी, बल्कि पूरे देश का आत्मविश्वास और गौरव भी बढ़ाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440