दर्जनभर युवक – युवतियों पर लगाया भाई के साथ मारपीट करने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। युवक ने दर्जनभर युवक-युवतियों पर उसके भाई के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में पर्वतीय मोहल्ला निवासी अमित ने कहा है कि उसका भाई बीती शाम चाउमीन लेकर आ रहा था। तभी मोहल्ले के ही संदीप जायसवाल, मोनू, अमन, सचिन, अंकुर, सोनम व इशिका ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। घ्तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440