घर से निकला था हरिद्वार के लिए, लक्सर हाईवे पर पहुंचते ही दर्दनाक मौत ने घेर लिया!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। जिले के लक्सर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय नौशाद, जो महज एक सामान्य दोपहर में बाइक से हरिद्वार के लिए निकला था, कभी घर लौट नहीं सका।

1 जून, दोपहर करीब 1 बजे लक्सर-हरिद्वार हाईवे पर धनपुरा चौक के पास एक तेज रफ्तार डंपर ;न्ज्ञ08 ब्। 8353द्ध ने बाइक सवार नौशाद को सामने से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और नौशाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   राजस्थान से साइबर ठगी का फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। किसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पथरी की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   सही पोस्चर अपनाना केवल एक आदत नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की नींव: डॉ. अंकिता चन्दना

स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उनका कहना है कि इस हाईवे पर डंपर बेलगाम रफ्तार से दौड़ते हैं और पहले भी कई जानें जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक जागा नहीं है।

पुलिस ने डंपर और बाइक दोनों को कब्जे में ले लिया है। पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440