समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १२ दिसम्बर २०२५ शुक्रवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २१ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि शुक्रवार सूर्याेदय ७/१ बजे सूर्यास्त ५/९ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल मेष राशि
आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। रोजगार में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावना है। राजनीतिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार से खुशी प्राप्त होगी।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। मन को शांति मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग बना रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और व्यवसाय में कुछ संघर्ष संभव है, लेकिन श्री गणेशजी की कृपा से मनोकामनाएँ पूरी हो सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति और बदलाव के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान से संबंधित हल्की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा का योग बनता है। संतान पक्ष से बाद में राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि और भवन संबंधी कार्य शुरू किए जा सकते हैं। कैरियर में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
कुम्भ राशि
मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। नौकरी में बदलाव या तबादले की संभावना है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें।
मीन राशि
व्यर्थ विवादों से दूरी बनाए रखें। परिवार में खुशियाँ मिलेंगी। राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता भी रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


