02 फरवरी 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १८४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क २० गते माघ मास चान्द्रमास से फाल्गुन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार सूर्याेदय ७/४ बजे सूर्यास्त ५/४६ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी एवं नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा एवं रोजगार परिवर्तन के योग हैं।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के दो कीमती मोबाइल बरामद

मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक सुख मिलेगा।

कर्क राशि
मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके कार्य पूरे होंगे। व्यवसाय में संघर्ष संभव है। गणेश जी का स्मरण लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग हैं। नए कार्य की योजना बनेगी।

तुला राशि
स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से सुख मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि
परिवार में खुशहाली रहेगी। संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य बन सकते हैं। कैरियर में सफलता मिलेगी।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा एवं धार्मिक व्यस्तता रहेगी।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440