समाचार सचए अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ५ जनवरी २०२६ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २१ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि सोमवार सूर्योदय ७ध्११ बजे सूर्यास्त ५ध्२२ बजे राहु काल ७ध्३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११ध्४० बजे से १२ध्२८ बजे तक
मेष राशि
आज धार्मिक गतिविधियों की ओर मन आकर्षित रहेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक हैए वहीं समाज में मान.सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख.शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद.प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार.चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या रोजगार में परिवर्तन की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति में हल्का उतार.चढ़ाव रहेगाए लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगाए जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान.सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। गणेश जी की आराधना लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान से संबंधित चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और परिवर्तन के योग हैं। व्यापारियों के लिए लाभ और नए कार्य की योजना बनने की संभावना है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी है। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान संबंधी चिंता बनी रह सकती हैए लेकिन शीघ्र समाधान होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता हैए परंतु संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति में पद.प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि.भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर में शुभ संकेत मिलेंगे।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन.देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्रा से बचें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद.प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि व व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशीए प्राचार्यए श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालयए हल्द्वानी। मोबाइल नंबररू 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



