समाचार सच, अध्यात्म आज़ दिनांक १६ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु कुम्भार्क ४ गते फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि ५/३४ बजे तक तत्पश्चात अमावस्या तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/५४ बजे सूर्यास्त ५/५७ बजे राहु काल ७/४० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक
मेष राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं तथा नया काम शुरू करने की योजना सफल हो सकती है। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद और प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। रोजगार में बदलाव की संभावना बन रही है। राजनीतिक मामलों में उतार-चढ़ाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन में आनंद और खुशियां बनी रहेंगी।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। भगवान श्री गणेश का स्मरण आपके कार्यों में सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से संबंधित चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता हो सकती है, जो बाद में दूर हो जाएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, पर संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। राजनीति में पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संतान संबंधी शुभ समाचार मिल सकता है। किसी विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीति में लाभ और प्रतिष्ठा मिल सकती है।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि या भवन से संबंधित कार्य शुरू कर सकते हैं। कैरियर में अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन संभव है। लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यर्थ यात्रा से बचने का प्रयास करें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं और धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



