समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २९ दिसम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत है २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १४ गते पौष शुक्ल पक्ष नवमी तिथि सोमवार सूर्याेदय ७/१० बजे सूर्यास्त ५/१७ बजे राहु काल ७/३० बजे से ९ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशिफल
मेष राशि
आज आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति के साथ किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, हालांकि समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को पद और प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। आकस्मिक यात्रा और रोजगार परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। गणेश जी की आराधना लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य में पहले से बेहतर स्थिति रहेगी।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति या परिवर्तन के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से संबंधित विषयों को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन धार्मिक गतिविधियों से राहत मिलेगी। अचानक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। किसी विशेष सम्मान या उपलब्धि की प्राप्ति संभव है। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं और राजनीति में लाभ होगा।
मकर राशि
मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं। करियर में भी सकारात्मक समाचार मिलेंगे।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट संभव है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। अनावश्यक यात्राओं से बचें।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। अचानक यात्रा के भी योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



