समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ९ नवम्बर २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क २४ गते कार्तिक मास चान्द्रमास से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि रविवार सूर्याेदय ६/३५ बजे सूर्यास्त ५/१५ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
आज का राशि फल
राशि फल
मेष राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आकस्मिक यात्रा सम्भव है। रोजगार में बदलाव के योग हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट सम्भव है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन की सम्भावना है। राजनीति में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कर्क राशि
घर में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग व स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर सम्बन्धी चिंताएं दूर होंगी। कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रहेगा। श्री गणेश जी की कृपा से मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव दूर होगा। सन्तान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी। रोजगार व व्यापार में उन्नति होगी। नया कार्य या निवेश करने की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव सम्भव है। मानसिक तनाव दूर होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आकस्मिक यात्रा के योग हैं। सन्तान से जुड़ी चिंताएं कम होंगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है पर सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति व धर्म में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्र सहयोगी रहेंगे।
धनु राशि
परिवार में खुशियां मिलेंगी। सन्तान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। राजनीति में पद प्रतिष्ठा मिलेगी।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। सन्तान से शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य आरंभ हो सकते हैं। करियर में प्रगति के संकेत हैं।
कुम्भ राशि
मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी या स्थान परिवर्तन सम्भव है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्राओं से बचें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। राजनीति में पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक यात्रा सम्भव है।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

