21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २२ फरवरी २०२६ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु कुम्भार्क १० गते फाल्गुन कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि रविवार ६/४८ बजे सूर्यास्त ६/२ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक

मेष राशि
आज आपका मन आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में सफलता के संकेत हैं तथा नया कार्य शुरू करने का विचार सफल हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष राशि
लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन संभव है।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

मिथुन राशि
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है, सावधानी रखें। करियर या रोजगार में बदलाव के संकेत हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

कर्क राशि
घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा, लेकिन मानसिक शांति प्राप्त होगी। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।

सिंह राशि
करियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी या व्यापार में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। श्री गणेश जी का स्मरण करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति तथा बदलाव के योग हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना सफल हो सकती है।

तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान संबंधी चिंता रह सकती है, पर समाधान भी मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ के संकेत हैं। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

धनु राशि
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग हैं। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राजनीति में लाभ और प्रतिष्ठा संभव है।

मकर राशि
मानसिक तनाव समाप्त होगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। भूमि या भवन संबंधी कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन हो सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें। अनावश्यक यात्रा से बचें।

मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं। दिन धार्मिक गतिविधियों में व्यस्त रह सकता है।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर- 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440