समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २८ दिसम्बर २०२५ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १३ गते पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि रविवार सूर्याेदय ७/९ बजे सूर्यास्त ५/१७ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
मेष राशि
आज धार्मिक गतिविधियों के प्रति आस्था बढ़ेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति के साथ नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, हालांकि सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद व प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी तथा अचानक यात्रा के योग हैं। रोजगार में परिवर्तन संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीतिक क्षेत्र में अस्थिरता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। रोजगार व व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। भगवान श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। नौकरी में उन्नति व बदलाव के योग बन रहे हैं। विशेष रूप से व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना संभव है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी आवश्यक है। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान से जुड़ी चिंता रह सकती है, परंतु अंततः समाधान मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से संबंधित चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी। आकस्मिक धन लाभ संभव है। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान से जुड़ी चिंता समाप्त होगी। कोई विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ संभव है।
मकर राशि
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य शुरू हो सकते हैं। कैरियर में भी शुभ संकेत मिलेंगे।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी रह सकती है। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सतर्कता रखें। अनावश्यक यात्रा संभव है।
मीन राशि
बेकार के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक गतिविधियों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग भी बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



