18 जनवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक १८ जनवरी २०२६ रविवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य उत्तरायण शिशिर ऋतु मकरार्क ५ गते माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि रविवार सूर्याेदय ७/११ बजे सूर्यास्त ५/३३ बजे राहु काल ४/३० बजे से ६ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० बजे से १२/३८ बजे तक।
आज़ मौनी अमावस्या है आज़ गंगा स्नान व पूजन अर्चन दान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होती है

राशिफल

मेष राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कोई लंबित कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा संभव है, स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

वृष राशि
रोजगार के क्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में फंसा हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
मित्रों से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

यह भी पढ़ें -   गौला बाईपास रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार-कैन्टर की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल

कर्क राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में खर्च संभव है। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

सिंह राशि
कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में परिवर्तन या पदोन्नति के योग बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, वाणी में संयम रखें।

कन्या राशि
अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के संकेत हैं। अचानक यात्रा संभव है। कार्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती है, अनावश्यक मानसिक तनाव से बचें।

तुला राशि
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।

वृश्चिक राशि
किए गए प्रयासों में सफलता मिल सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी।

यह भी पढ़ें -   पंगोट रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरने से युवक की मौत

धनु राशि
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। कोई विशेष लाभ या उपलब्धि मिल सकती है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि
मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी चिंताएं समाप्त होंगी। कोई विशेष लाभ मिलने के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। अधिकारियों से तनाव संभव है।

कुंभ राशि
लंबित कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।

मीन राशि
अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के भी संकेत मिल सकते हैं।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440