समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ६ जनवरी २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क २२ गते पौष मास चान्द्रमास से माघ कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि ८/२ बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ७/१२ बजे सूर्यास्त ५/२३ बजे राहु काल३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक आज़ संकष्ट चतुर्थी व्रत होगा
राशि फल
मेष राशि
धार्मिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और नया कार्य शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या प्रतिष्ठा मिल सकती है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। नौकरी या व्यवसाय में बदलाव संभव है।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। रोजगार में परिवर्तन के अवसर सामने आ सकते हैं। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है। पारिवारिक वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
कर्क राशि
किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान-पद में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
कैरियर को लेकर चल रही चिंताएं कम होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। रोजगार व व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्रीगणेश का स्मरण लाभ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि
परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति या परिवर्तन के योग हैं। व्यापारियों के लिए लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में कुछ परेशानी रह सकती है, लेकिन मानसिक तनाव कम होगा। संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होने की संभावना है। रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीति में लाभ की स्थिति बनेगी।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आरंभ कर सकते हैं। कैरियर में शुभ समाचार मिल सकता है।
कुम्भ राशि
मित्रों का सहयोग सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। अनावश्यक यात्रा से बचें।
मीन राशि
व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



