समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ९ दिसम्बर २०२५ मंगलवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २४ गते मार्गशीर्ष मास चान्द्रमास से पौष कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि मंगलवार सूर्याेदय ६/५९ बजे सूर्यास्त ५/८ बजे राहु काल ३ बजे से ४/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक
राशि फल
मेष राशि
आध्यात्मिक कार्यों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं तथा कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। सेहत थोड़ी प्रभावित हो सकती है, परंतु सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में उमंग व खुशियों का माहौल रहेगा। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक यात्रा बन सकती है तथा नौकरी में परिवर्तन के योग बने हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावनाएँ बन रहीं हैं। राजनीति क्षेत्र में स्थिति थोड़ा अस्थिर हो सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
कर्क राशि
घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा और मन को शांति मिलेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएँ कम होंगी। कुछ अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी व व्यवसाय में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। श्री गणेश जी की आराधना से मनोकामना पूर्ण होगी। स्वास्थ्य में सुधार के योग।
कन्या राशि
परिवारिक तनाव कम होगा। संतान संबंधी चिंताएँ दूर होंगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के संकेत हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा और नए कार्य की योजना बन सकती है।
तुला राशि
स्वास्थ्य में गिरावट की संभावना है, इसलिए ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। संतानों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। अचानक यात्रा हो सकती है और संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव रह सकता है, परंतु संतान से शुभ समाचार मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन प्राप्ति संभव है। राजनीति में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
धनु राशि
परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। संतान संबंधी राहत मिलेगी। किसी विशेष सम्मान का लाभ मिल सकता है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना।
मकर राशि
मानसिक तनाव कम होगा। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। भूमि और भवन संबंधी कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में शुभ परिणाम मिलेंगे।
कुंभ राशि
मित्र सहयोग करेंगे, पर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी में परिवर्तन या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। अनावश्यक यात्रा होने की संभावना।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से बचें। परिवार में सुख शांति रहेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। अचानक यात्रा संभव है और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



