समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक ३१ दिसम्बर २०२५ बुधवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु धनार्क १६ गते पौष शुक्ल पक्ष एकादशी/ द्वादशी तिथि बुधवार सूर्याेदय ७/१० बजे सूर्यास्त ५/१९ बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक
मेष राशि
धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रगति होगी और नया काम शुरू करने की योजना बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक है। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि
लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा और रोजगार में बदलाव के संकेत हैं।
मिथुन राशि
मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है। राजनीति में अस्थिरता रह सकती है, लेकिन पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।
कर्क राशि
किसी शुभ या मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
सिंह राशि
कैरियर से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। भगवान श्रीगणेश का स्मरण लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं।
कन्या राशि
पारिवारिक तनाव कम होगा। संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी में उन्नति और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना संभव है।
तुला राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। मानसिक तनाव में कमी आएगी। संतान को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग हैं और अंततः संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
वृश्चिक राशि
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ संभव है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि
पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। कोई विशेष सम्मान या उपलब्धि मिल सकती है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
मकर राशि
मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। भूमि-भवन से जुड़े कार्य आरंभ हो सकते हैं। कैरियर को लेकर अच्छी खबर मिलेगी।
कुंभ राशि
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है, सतर्क रहें। नौकरी में बदलाव या स्थान परिवर्तन के संकेत हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यर्थ यात्राओं से बचें।
मीन राशि
अनावश्यक विवादों से दूर रहें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और व्यस्तता बनी रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



