बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, लाइफ के प्रति पॉज़िटिव एटीट्यूट रखते हैं मार्च में जन्में लोग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियों होती हैं और हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं। उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग

जिस तरह ज्योतिष में 12 राशियों होती हैं और हर राशि के व्यक्ति की अलग-अलग नेचर व खूबियां होती हैं। उसी तरह साल के 12 महीनों में अलग-अलग माह में जन्मे लोगों की भी अलग-अलग नेचर होती है। उनके व्यक्तित्व में अलग-अलग खूबियां और अलग-अलग कमियां होती हैं। कईं पॉजिटिव और नेगेटिव पॉइंट्स होते हैं। ज्योतिष में किसी व्यक्ति के जन्म महीने को आधार बनाकर उनकी नेचर और भविष्य के बारे में बताया जा सकता है।

मार्च महीने में जन्मे लोग कैसे होते हैं ? कैसा होता है उनका कैरियर ? कैसी होती है नेचर ? क्या कमियां और क्या खूबियां होती हैं। कैसा रहता है उनका फ्यूचर ..?

  • मार्च माह में जन्मे लोग बेहद मिलनसार और आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। यात्राओं के शौकीन होते हैं। अच्छा खासा फ्रेंड सर्कल भी रहता है। इनकी इनट्यूशन पावर भी गजब की होती है और महत्वपूर्ण पदों पर रहकर ये अपनी योग्यता का प्रदर्शन करते हैं। हर वर्ग के बीच लोकप्रिय होते हैं।
  • मार्च में जन्मे लोग अपनी समझदारी और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मेहनती होने के साथ-साथ मल्टी टैलेंडेट भी होते हैैं यानी बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। लाइफ के प्रति पॉज़िटिव एटीट्यूट रखते हैं इसलिए छोटी-छोटी बातों में ख़ुश रहते हैं। स्वभाव से बहुत मेहनती होते हैं लेकिन इनसे कोई भी काम ज़ोर-ज़बर्दस्ती से नहीं करा सकते। नए-नए दोस्त बनाना, फिल्में देखना और घूमना-फिरना इन्हें बहुत अच्छा लगता है।
  • केयरिंग नेचर होने के कारण बेस्ट लवर होते हैं और अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच नहीं करते। पार्टनर के प्रति बहुत इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं, जिसकी वजह से इनकी मैरिड और सेक्सुअल लाइफ ख़ुशहाल होती है।
  • ये लोग अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनका मजाकिया नेचर उदास लोगों के लिए एक दवा के तौर पर काम करता है। हालांकि इनके साथ एक दिक्कत यह है कि इनके मूड का भरोसा नहीं किया जा सकता है। ये एक पल में गुस्सा हो जाते हैं तो दूसरे ही पल में सब कुछ भूल भी जाते हैं।
    और ये भी पढ़े
  • इन्हें दूसरों की मदद करके सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। इन्हें दूसरों का भरोसा जीतना बहुत अच्छा लगता है। इनमें से ज्यादातर किसी क्रिएटिव लाइन में अपना करियर बनाना पसंद करते हैं। भले ही स्कूल या कॉलेज में ये पढ़ाई में खास कमाल न दिखा पाए हों लेकिन इनकी दिमागी क्षमता को आप चौलेंज नहीं कर सकते। ये बड़े से बड़े काम को भी आसानी से पूरा कर लेते हैं।
  • मार्च माह में जन्मे लोगों के लिए फाइनेंशियल सिक्युरिटी बहुत महत्वपूर्ण होती है। जितनी कुशलता से पैसे कमाते हैं, उतनी ही समझदारी से उसे इन्वेस्ट भी करते हैं। हालांकि ख़र्च करने से नहीं डरते, चाहे जेब में पैसे हों या न हों।
  • मार्च में जन्मे लोग बेहद इमोशनल होते हैं। ये चाहकर भी किसी के साथ कुछ गलत नहीं कर सकते हैं। इनमें दया की भावना कूट-कूट कर भरी होती है। इनमें दूसरों की बात सुनने की भी अद्भुत क्षमता होती है।
  • मार्च महीने में जन्म लेने वाली महिलाओं की बात करें तो इस महीने पैदा होने वाली महिलाएं सजने संवरने की शौकीन होती हैं। जीवन में एडवेंचर उनको काफी पसंद रहता है। धर्म और अध्यात्म के विषयों को जानने के लिए इनके भीतर तीव्र इच्छा होती है।
यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

मार्च महीने में जन्मे लोगों का लकी नंबर – 3, 7 व 9 होता है
लकी रंग – हरा, पीला और गुलाबी है।
लकी दिन – रविवार, सोमवार और शनिवार हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440