महिला के गले से चेन खींचकर भागते उच्चके को लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला के गले से उचक्के ने सोने की चेन झपट ली। जिसे आस-पास के लोगों ने दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उचक्के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस को सौंपी तहरीर में बच्चीनगर निवासी रेखा क्वीरा पत्नी नवीन सिंह ने कहा है कि वह बीते दिवस स्कूटी पर सवार होकर घर से बाजार की तरफ जा रही थी कि तभी बच्चीनगर चौराहे पर एक उचक्का उस पर झपट गया और गले से सोने की चेन लेकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए आस-पास के लोगों ने उचक्के को पीछा कर दबोच लिया। उचक्के को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। पुलिस पूछताछ में उचक्के ने अपना नाम विजय कश्यप पुत्र पप्पू कश्यप बताया है। पुलिस उचक्के के खिलाफ कार्यवाही में जुट गई है।

यह भी पढ़ें -   अवैध चाकू के साथ युवक दबोचा, बनभूलपुरा पुलिस की सघन चेकिंग में मिली सफलता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440