समाचार सच, हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी खन्ना फार्म निवासियों को अब लो वोल्टेज की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। वार्ड नं. 58 पार्षद मनोज जोशी के साथ विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता (ग्रामीण खंड) एसडीओ, जेई तथा लाइनमैनो के साथ निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों द्वार एक स्थान पर मीटिंग रखी जिसमें बोलते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने व क्षेत्रीय पार्षद ने ग्रामीणें को बताया। लो वोल्टेज की समस्याओं से छुटकारा दिलाने हेतु विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगा दिया है साथ ही एक हफ्ते के अंदर थ्री फेस लाइन चालू कर दी जाएगी जिससे लो वोल्टेज की समस्याओं से क्षेत्रवासियों को छुटकारा मिलेगा। इस पर क्षेत्रवासियों द्वारा पार्षद मनोज जोशी और विभाग के अधिकारियों का माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान ललित जोशी, जीवन पांडे, कविता पांडे, एल.एम. भट्ट, काशीराम पाण्डे, मन्नू पांडेय, कविता, मुकेश साहू, अनिता पाल, रुक्मणि साहू, लक्ष्मी साहू ,शिखा गुप्ता, बबली, राजबाला शर्मा, लोकेश भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










