अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से विशालकाय पत्थरों की बरसात, लोग दहशत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अल्मोड़ा हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में एक बार फिर पहाड़ दरकने की घटना सामने आई है। इस बार बिना बारिश के ही विशालकाय पत्थरों की बरसात हुई, जिसके परिणामस्वरूप सड़क पर भारी मलबा आ गया और मार्ग लगभग दो घंटे तक बाधित रहा।

स्थानीय जानकारी के अनुसार, क्वारब में लंबे समय से पहाड़ दरकने की समस्या बनी हुई है, और सड़क भी धीरे-धीरे धंसने लगी है। सीएनई ने कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया, लेकिन समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हुए, जिसके चलते हाईवे मलबे से पट गया।

सूचना मिलने पर मौके पर जेसीबी मशीन पहुंची और मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। इस घटना के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहत की बात यह रही कि जब पहाड़ टूटा, तब नीचे कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें -   विक्रांत के शतक और कार्तिकेय की हैट्रिक से आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल की शानदार जीत

हालांकि, मार्ग को खोल दिया गया है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है, क्योंकि पहाड़ से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। फिलहाल, नैनीताल जनपद के क्वारब और अल्मोड़ा पुलिस के जवान मौके पर मौजूद हैं, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   एनआईओएस और उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के बीच जल्द होगा एमओयू, शैक्षणिक सहयोग को मिलेगी नई दिशा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440