मूलांक 9 वाले लोग होते हैं साहसी व जिंदादिल, इन पर मंगल देव की होती है विशेष कृपा

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिष में ग्रहों और राशियों के आधार पर मनुष्य की कुंडली का विश्वेषण किया जाता है। ऐसे ही अंक विज्ञान में मनुष्य की जन्मतिथि के आधार पर विश्वेषण किया किया जाता है और उसके भविष्य और वर्तमान के बारे में भी पता लगाया जाता है। आज हम बात करने जा रहे हैं मूलांक 9 के बारे में। जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख हो जन्म हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, ये लोग शरीर से मजबूत और ऊर्जावान होते हैं। ये साहसी और निडर होते हैं। ये हर विपरीत परिस्थिति का बहादुरी के साथ सामना करते हैं। मूलांक 9 के मंगल ग्रह स्वामी होते हैं। जानिए इस मूलांक वाले लोगों के बारे में दिलचस्प जानकारी।

यह भी पढ़ें -   चैत्र नवरात्रि 2026: आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि में क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए

मंगल ग्रह की होती है विशेष कृपा
मूलांक 9 वाले लोग अनुशासन प्रिय और सिद्धांत के पक्के होते हैं। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्षपूर्ण रहता है। लेकिन ये लोग हर तरह की परेशानियों से निपटने की ताकत रखते हैं। ये लोग कलात्मक प्रवघ्त्ति के होते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में तीव्र होते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। ये लोग साहसी और जिंदादिल भी होते हैं। साथ ही इन पर मंगल ग्रह की विशेष कृपा होती है।

जमीन- जायदाद के होते हैं मालिक
मूलांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो ये खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन जमीन-जायदाद के मामले में ये लोग लकी साबित होते हैं। इन्हें ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होता है। इनके जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। हालांकि ये उसका मजबूती से सामना करते हैं। ये लोग रिस्क से पैसा कमाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति कुल मिलाकर ठीक रहती है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

बनते हैं डॉक्टर और इंजीनियर –
प्रेम संबंध भी स्थाई नहीं होते हैं। कई बार इनके रिश्ते में दरार गुस्से के कारण आती है। वैवाहिक जीवन कष्टों से भरा होता है। मूलांक 9 वाले आमतौर पर इंजीनियर, डॉक्टर, राजनीति, पर्यटन या बिजली संबंधित कार्यों में सफलता पाते हैं।

हनुमान जी पूजा रहती है विशेष फलदायी –
मूलांक 9 वालों को हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए। ऐसा करने से सभी समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जायेगी। घर में यदि क्लेश है तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करे सब ठीक हो जाएगा। नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से आर्थिक समृद्धि, मान सम्मान तथा यश की प्राप्ति होगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440