समाचार सच, हल्द्वानी। फार्मासिस्ट ने तबादले की खबर सुन इतना बौखला गया कि उसने चिकित्सा अधिकारी के ऊपर हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया और खुद भी बाहर जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिय। जिसको इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में तैनात पशु चिकित्साधिकारी पर उनके ही फार्मासिस्ट ने हमला कर दिया। सिर में लकड़ी से वार कर पशु चिकित्साधिकारी को लहूलुहान कर दिया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया हैं। चर्चा है कि हमले के बाद फार्मासिस्ट ने भी जहर खा लिया है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमलुवागांजा निवासी चिकित्साधिकारी ने बताया कि वह राजकीय पशु चिकित्सालय कुंवरपुर में पशु चिकित्सा अधिकारी है। अस्पताल में भुवन नामक एक फार्मेसिस्ट तैनात है। उनका कहना है कि वह फार्मासिस्ट कुछ काम नहीं करता था। इसके लिए उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से पत्राचार भी किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एक दिन पहले विभागीय अधिकारी ने फार्मेसिस्ट को बुलाया और ट्रांसफर होने की जानकारी दी। इससे फार्मासिस्ट भुवन आक्रोशित हो गया। पशु चिकित्साधिकारी के मुताबिक शनिवार को सुबह 10.00 बजे जब वह अस्पताल पहुंची। इस बीच ार्मेसिस्ट आक्रोशित होकर उनके ऑफिस में आया और उसके हाथ में लकड़ी की फंटी थी जिससे उसने उनके सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद उनके पति मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, चर्चा है कि फार्मासिस्ट ने हमले के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। एसओ प्रमोद पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



