गांधी जयंती पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ परिसर में किया विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के अधिकारियोें व जवानों द्वारा गांधी की चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर केंद्र परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान भी चलाया गया।
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सतीश कुमार लिंडा ने सभी अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वे पहले थे। इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा। साथ ही उन्होंने जवानों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया और उन्हें बताया कि आज हमारे द्वारा किए गए वृक्षारोपण से हमारी आने वाली पीढ़ियां लाभान्वित होंगी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने मिलकर ग्रुप केंद्र के परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया और कैंप परिसर और बाहर के इलाकों को साफ किया।
इधर गांधी जयंती के अवसर पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ का गोदाम के आवासीय परिसर में रहने वाली महिला के बीच में बैडमिंटन मैच का आयोजन भी किया गया और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस उप निरीक्षक के साथ उप कमिश्नर डीबी यादव, उप कमिश्नर राकेश कुमार, उपसहायक कमिश्नर तिलकराज, सहायक कमिश्नर संदीप कुमार बिष्ट एवं ग्रुप केन्द्र के जवान आदि गणमान्य लो मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   युवक द्वारा छठी मंजिल से कूदने की कोशिश, तीमारदार ने दिखाया गजब साहस बचाई जान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440