पीएम मोदी ने वर्चुअली रैली के माध्यम से हरिद्वार की जनता से कहा – कांग्रेस की सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार की जनता से वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कांग्रेस की सरकारों ने संसाधनों को लूटा, हमारे लिए उत्तराखंड देवभूमि है। ये उत्तराखंड को अलग राज्य ही नहीं बनने देना चाहते थे।

पीएम ने कहा कि इन्होंने उत्तराखंड को एटीएम समझा, इन्हें जनता मौका नहीं देने वाली है। उत्तराखंड में फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड और उत्तराखंड के लोगों के सपनों को पूरा नहीं कर पाप किया है, कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के साथ पाप किया है और देश की सुरक्षा के साथ पाप किया है। उत्तराखंड इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने आम जनता से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि 14 फरवरी को वोट देते समय वह कांग्रेस को और कांग्रेस के गुनाहों को याद रखें, भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर राष्ट्र के सम्मान राष्ट्र के विकास और उत्तराखंड के विकास को आगे बढ़ाने का काम करें।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की डबल ब्रेक वाली सरकार ने अपने समय में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए केवल चार करोड़ रुपए ही जारी किए। 2014 में जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने का मौका मिला तो उन्होंने इस काम को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने उसमें हमेशा अड़ंगा लगाया। 2017 में जब केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार, यानी डबल इंजन की सरकार आई तो विकास के काम में तेजी आई। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास पर लगे हुए ब्रेक कैसे हटते हैं, विकास कैसे आगे बढ़ता है यह इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

यह भी पढ़ें -   काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि विकास को और उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है तो डबल इंजन की सरकार को फिर लाना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के विकास वायदों पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जिस पार्टी की सोच विकासवादी ना हो वह सत्ता में आने पर क्या करेगी इसे पूरा देश जानता है और खासकर उत्तराखंड जानता है। ऐसे लोगों को उत्तराखंड माफ नहीं करेगा। 14 फरवरी को जनता कांग्रेस के गुनाहों को याद करेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत धर्मनगरी हरिद्वार के गौरव की बात कर शुरू की। इसके साथ ही उन्होंने बिपिन रावत समेत सभी शहीद वीरों को नमन किया। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा, अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440