दो भाइयों की हरकत से कोतवाली में मचा हड़कंप, पुलिस पर मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विकासनगर कोतवाली में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे दो भाइयों ने अचानक खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया, जिससे मामला तूल पकड़ने लगा।

जानकारी के अनुसार, महिला ऋषिका अपने पति ऋतिक खन्ना और देवर सन्नी खन्ना के साथ घर में नकदी व गहनों की चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची थी। महिला ने दोनों पर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि वे नशे के आदी हैं और उन्हें नशा मुक्ति केंद्र भेजा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

शिकायत के बाद पुलिस ने महिला को बाहर भेजकर दोनों से पूछताछ शुरू की। कुछ देर बाद दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हालत में कोतवाली से बाहर लाए गए, जिससे माहौल गर्मा गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

इस पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेंद्र भाटी ने बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों भाई नशे की हालत में थे और ऋतिक खन्ना ने गलती से धारदार चीज से खुद को घायल कर लिया। दोनों को उपचार के लिए उपजिला अस्पताल विकासनगर भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440