Police arrested 02 warranty accused who were absconding
समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने फौजदारी के मामले में फरार चल रहे 2 वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समीप पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय में पेश ना होने वाले अभियुक्तों एवं वारण्टीयों की धरपकड़ एवं क्षेत्र में पतारसी सुरागरसी करते हुए गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने हेतु प्रभावी कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी और कोतवाल हरेन्द्र चौधरी द्वारा वारण्टीयों की धरपकड़ करने हेतु थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव जगदीप सिंह नेगी कां0 संतोष बिष्ट, भोपाल सिंह के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये आज बुधवार को फौजदारी के मामले में वारंटी अभियुक्त नंदन सिंह पुत्र स्वर्गीय चंचल सिंह निवासी पैठ पड़ाव, हिमांशु तेजवानी पुत्र गोपाल दास तेजवानी निवासी पर्वतीय मोहल्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















