चोरी की 05 बैट्रियों के साथ पुलिस ने 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुंआ पुलिस ने सोलर लाइटों की 5 बैटरियों के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि विगत दिनों रमेश कुमार पुत्र छाँगुर प्रसाद निवासी विधुत कार्या0 नगर पंचायत लालकुँआ ने कोतवाली लालकुँआ में तहरीर सौंप बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा नगर पंचायत लालकुँआ की 05 सोलर लाईटों की बैट्री चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच उपनिरीक्षक को सौंप दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भटट द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुँआ को निर्देशित किया था, इसी आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक डी0एल0 वर्मा के नेतृत्व में तत्काल व0उ0नि0 बलवन्त कम्बोज ,म0उ0नि0 प्रेमा कोरंगा, कानि0 सुरेश प्रसाद , कानि0 किशोर रौतेला द्वारा गठित टीम ने खुलासा करने हेतु क्षेत्र में पतारसी, सुरागरसी के साथ – साथ घटना स्थल के आस-पास लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों को खंगालना प्रारम्भ किया साथ ही मुखबिरों को भी इस कार्य में लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त दीपक शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी गोयल कम्पाउन्ड वार्ड न0-02 नई वस्ती, जितेन्द्र कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप निवासी नगर पंचायत आवास इरफान खान उर्फ सादाब पुत्र चांद मिया निवासी -8 नगर पंचायत आवास को आज गुरूवार को स्लाटर हाऊस नगर पंचायत लालकुँआ के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुई 5 सोलर बैट्रियाँ बरामद कर चोरी की घटना का खुलासा किया।
पुलिस अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440