पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ़्तार

खबर शेयर करें

Police arrested a liquor smuggler with illegal raw liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में चोरगलिया थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

थाना चोरगलिया पुलिस के अनुसार शनिवार को क्षेत्र में मादक पदार्थ व नशे की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान रैखाल खत्ता को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति विक्रम सिंह कैड़ा, पुत्र गंगा सिह, निवासी दौलाबाजपुर काठबास की संदिग्ध अवस्था को देखते हुए उसे रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 31 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला पंजीकृत किया है।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस टीम में कॉ0 बसंत भट्ट, विरेन्द्र राणा, चंदन राणा शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440