पुलिस ने 10.01 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के चलते थाना कोतवाली कैंट पुलिस ने 10.01 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान को सफल बनायें जाने के लिए प्राप्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोभाल के निर्देशानुसार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध तथा नशे की रोकथाम के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित कर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा आज एक युवक विवेक मेहरा पुत्र पूर्ण सिंह मेहरा निवासी 55 गांधीनगर बल्लूपुर रोड थाना कैंट देहरादून को अवैध स्मैक 10.01 ग्राम के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली कैंट में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिंदाल प्रवीण सैनी, कांस्टेबल कैसर मुस्तफा जैदी, सोहन सिंह, किरण कांस्टेबल एसओजी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440