समाचार सच, हल्द्वानी। सट्टे के लिए लोगों को प्रेरित करते युवक को पुलिस ने हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार टीम जब रात्रि गश्त पर थी इसी दौरान गफूरबस्ती में एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1020 रुपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम शब्बू पुत्र मोहम्मद शफीक निवासी गफूर बस्ती वार्ड नं-24 बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



