सट्टा पर्ची व नगदी के साथ पुलिस ने दबोचा सटोरिया

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद में चलाये जा रहे जुआ, सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान के अन्तर्गत पुलिस एक सटोरिये को नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान राजपुरा धोबीघाट के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। पुलिस को देखकर मौके से कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से एक युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 1230 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पूछताछ में सटोरिये ने अपना नाम राहुल बिज पुत्र मनोज बिज निवासी राजपुरा बताया। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440