समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने जिलाबदर अपराधी को क्षेत्र में घूमने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार टीम जब गश्त पर थी इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जिलाबदर अपराधी क्षेत्र में घूम रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान गफूरबस्ती पहुंची और जिलाबदर को दबोच लिया। पकड़े गये हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को अपना नाम बिरजू पुत्र मुन्ना लाल निवासी जवाहर नगर वार्ड नंबर 15, बनभूलपुरा बताया। जांच में आरोपी का 6 माह के लिए जिलाबदर होना पाया गया। बावजूद इसके वह क्षेत्र में घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



