पुलिस ने नशेड़ी को चाकू के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested drug addict with knife

समाचार सच, हल्द्वानी। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने चाकू के साथ नशेड़ी युवक को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस टीम जब क्षेत्र में मादक पदार्थ, लड़ाई झगड़ा व शांति व्यवस्था रखने हेतु चेकिंग अभियान पर थी इसी दौरान पुलिस को कठघरिया चौराहे के पास एक युवक को नशे की हालत में देखा पुलिस ने उक्त नशेड़ी युवक की तलाशी ली तो उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अमर उर्फ दीपू बताया है आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशे का आदी है। झगड़े के दौरान अपने बचाव के लिए वह चाकू रखता है। आरोपी पर आर्म्स ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440