पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों व दवाई के साथ एक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested one with banned injections and medicines

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शनों और दवाईयों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान दुर्गा मंदिर चौराहे के पास स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर से एक युवक कुछ दवाईयां लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में पकड़े गए आरोपी मौ. इकरार पुत्र मौ. बुन्दो (बुन्दु) निवासी बद्रीपुरा इण्टर कॉलेज काठगोदाम के कब्जे से पुलिस को 7 नशीले इंजेक्शन के साथ ही नशीली दवाईयां बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त प्रतिबंधित दवाईयों और इंजेक्शन हिमांशु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाया है। इस बीच मेडिकल स्टोर संचालक फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के साथ ही मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440