लोगों की जान से खेलने वाले झोला छाप डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर/हल्द्वानी। रामनगर पुलिस ने लोगों की जान से खेलने वाले झोलाछाप डाक्टर को पीरुमदारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके गलत उपचार के चलते से एक किशोरी की हुई असमय मौत हो गयी थी जिसके लिए जिम्मेदार आरोपी झोलाछाप बंगाली डॉक्टर को पुलिस ने संबंधित धारा में गिरफ्तार कर लिया।
बीते शनिवार को पीरुमदारा में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से एक किशोरी की मौत को गई। प्रकरण पर गंभीरता से कार्य कर पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश जोशी द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर मौत की शिकार हुई किशोरी के परिजनों को सांत्वना दी। उत्तेजित भीड़ को कानून अपने हाथ में न लेकर सहयोग करने की भी गुहार लगाई। भीड़ को शांत करने के लिए राजेश जोशी ने तुरंत आरोपी के क्लीनिक में ताला डालकर झोलाछाप हरिशंकर सरकार को पकड़ने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी। बंगाल भागने की फिराक में तैयार झोलाछाप, घटना के तुरंत बाद पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी हरि शंकर सरकार नाम का बंगाली डॉक्टर आखिर पुलिस के हत्थे चढ ही गया। पुलिस ने आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440