115 ग्राम चरस के साथ पुलिस ने राहुल को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested Rahul with 115 grams of charas

समाचार सच, हल्द्वानी। चेकिंग के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने चरस तस्कर को चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धारा में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेेेश किया।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान बिलाली मस्जिद के पास संदिग्धावस्था में खड़े युवक को पूछताछ के लिए पास आने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर उसे घेराबंदी कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 115 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम राहुल बाल्मिकी पुत्र काली चरन निवासी गांधीनगर वार्ड नंबर 27, बनभूलपुरा बताया है। तस्कर ने बताया कि उक्त चरस उसे गांधीनगर के ही रहने वाले कल्लू पुत्र हरिकेश ने दी है। चरस बेचने के ऐवज में उसे कमीशन दिया जाता है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440