52 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ पुलिस ने किया तस्कर को गिरफ्तार

खबर शेयर करें

Police arrested smuggler with 52 pavve illegal country liquor

समाचार सच, हल्द्वानी। होली के मद्देनजर व जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बुधवार को प्रभारी निरीक्षक राजपुरा द्वारा पुलिस बल के साथ चौकी क्षेत्रान्तर्गत सायंकालीन चेकिंग गश्त कर रहे थे इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को देखा तो वह पुलिस को देख सकपका गया, शक होने पर पुलिस ने उसे अपने घेरे में ले लिया और चेकिंग की तो उसके पास से 52 पव्वे देसी शराब गुलाब मार्का के बरामद किये। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम कमल रावत, पुत्र विजय रावत, निवासी आरके टेंट हाउस कुसुमखेड़ा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें -   प्रतिभा और अभिभावकत्व का उत्सव, वुडलैंड स्कूल में ‘इयर द शोकेस 2026’ भव्य आयोजन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440