समाचार सच, हल्द्वानी/कालाढूंगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद नैनीताल स्तर पर लगातार चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष- कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था / यातायात व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान टेडी पुलिया कालाढूंगी के पास से अभियुक्त इब्राहिम पुत्र बाबुखान निवासी नियर ताज मस्जिद खताडी रामनगर उम्र 25 वर्ष मय 5.60 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालाढूंगी में संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी टीम उ0नि0 गगनदीप सिंह, कानि0 अशोक कुमार, किशन नाथ शामिल थे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



