समाचार सच, नैनीताल। वृद्ध महिला के गले से गलोबन्द छीनकर भागने वाले अभियुक्त मय माल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा उक्त घटना का जल्द खुलासा करने पर एसएसपी पंकज भट्ट ने टीम को नगद ईनाम दिया।
विगत 1 नवंबर श्रीमती सरस्वती देवी पत्नी खड़क सिंह नयाल निवासी ग्राम सतबुंगा जिला नैनीताल उम्र-80 वर्ष अपने घर की रसोई में काम कर रही थी दोपहर के समय घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं था इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुस कर उसने सरस्वती देवी के मुंह में कम्बल डालकर उसे दबोच लिया तथा मारपीट कर सरस्वती देवी के गले से लगभग 2 तोले का सोने का गलोबन्द छीन कर भाग गया जिस संबंध में पीड़िता के भतीजे वीरेंद्र सिंह द्वारा थाना मुक्तेश्वर में आकर तहरीर दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी थी।
वृद्धा के साथ हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने शीघ्र ही उक्त घटना का खुलासा करने के लिए अपने अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। जिसपर डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी क्राइम यातायात नैनीताल एवं नितिन लोहानी क्षेत्राधिकारी भवाली के सफल पर्यवेक्षण में महेश जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर लगातार सुरागरसी, पतारसी कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर दिनांक 03 नवंबर 2022 को उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त टीकम सिंह गौड़ पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह गौड़ निवासी ग्राम सतबुंगा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल हाल निवासी हल्द्वानी को सतबुंगा के पास से लूटे हुए सामान गलोबंद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कां0 त्रिलोक नाथ, विपिन शर्मा शामिल थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा प्रकरण का त्वरित खुलासा करने पर पर पुलिस टीम को 5000 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













