पैथोलॉजी लैब के बाहर से मोटर साइकिल चुराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने पैथोलॉजी लैब के बाहर से मोटरसाइकिल चुराने वाले व्यक्ति को मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि लालकुंआ क्षेत्र निवासी हेमंत सिंह पुत्र राजवीर सिंह ने हल्द्वानी कोतवाली में जून माह में तहरीर सौंप बताया कि उसकी बाइक संख्या यूके04वी-6578 जो चंदन डायानोसिस के बाहर खड़ी थी उसे अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया। जिस पर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल बरामद करने एवं चोर को पकड़ने की तलाश प्रारम्भ कर दी जिसके लिए प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह चौधरी ने हीरानगर चौकी प्रभारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी साथ ही मुखबिर भी लगाये गये। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली साथ ही मुखबिरों को भी इस कार्य में लगाया। जिसमें टीम को सफलता हाथ लगी।
उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त करन गंगवार पुत्र निरंजन सिंह ग्राम खतौला थाना/पी0ओ0 बहेड़ी जनपद बरेली उत्तर प्रदेश को पुलिस टीम द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर हीरानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस टीम में कांस्टेबल मोहम्मद अजीम, पूरन मेहरा भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440