पुलिस ने युवक को किया चरस के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने युवक को चरस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गौला पार्किंग के निकट एक युवक संदिग्धावस्था में खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस कर्मियों को देखकर वाहनों की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक होने पर उसे दबोच लिया। युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पास से 87 ग्राम चरस मिली। युवक ने अपना नाम रियासत हुसैन पुत्र लियाकत हुसैन निवासी इन्द्रानगर ठोकर बनभूलपुरा बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गांधी नगर पुलिया के समीप अक्सर मिलने वाले युवक नवीन से चरस खरीदकर लाता है, नवीन भी उसे पुलिया के समीप ही चरस देता था। पुलिस ने उसके पास से चरस बेचकर अर्जित की गई नगदी भी बरामद कर ली। पुलिस ने जानकारी के आधार पर नवीन को भी वांछित कर दिया है। जबकि पकड़े गये तस्कर को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   भगवान बलराम जयंती पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440